हिंदू युवा वाहिनी महानगर टीम का हुआ गठन,पवन मिश्रा बने कार्यवाहक अध्यक्ष

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में महानगर टीम का गठन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मीडिया प्रभारी अमित सहाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवेश को प्रवक्ता तथा परविंदर कृष्ण बहार को प्रवक्ता (रोजा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम में पवन मिश्रा उर्फ नन्हे परदेसी को महानगर प्रतिनिधि व कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हिमांशु गुप्ता, शिवम सिंह, मोहित अग्रवाल और विभु सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर अंकुर वर्मा, प्रबल यादव, दिलीप मौर्य, नरवीर वर्मा, सौरभ वर्मा, गौरव गुप्ता, अर्पित सक्सेना और अखिलेश वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर राहुल मोहन, मनीष कुमार और कार्तिक सक्सेना को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर दीपेश वर्मा, अजीत सिंह, मयंक प्रताप सिंह, गौरव अग्निहोत्री, अभिषेक उर्फ बली, मोहित सिंह और प्रदीप सक्सेना को शामिल किया गया है।

सहमंत्री के रूप में विनीत, राहुल कुमार, निशांत सिंह और ऋषभ यादव को जिम्मेदारी दी गई है। टोनी सक्सेना को सह मीडिया प्रभारी तथा राजेश कुमार शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रितेश श्रीवास्तव को शामिल किया गया है, जबकि सदस्य पद पर अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, प्रशांत गुप्ता और नन्हे वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से महानगर में संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक कार्यों को गति मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129