भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मदनिया में भव्य स्वागत, ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल के आतिथ्य ने जीता सभी का दिल

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए लखीमपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का मिदनिया ग्राम पंचायत में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मिदनिया बूथ के बूथ अध्यक्ष आदित्य बारी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय माहौल में भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

 

ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने भी उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर उत्साह का परिचय दिया।स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखीमपुर शहर स्थित गोल्डन स्क्वायर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129