आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया टूंडला क्षेत्र के मोहम्मदाबाद मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

 

मार्ग निर्माण में आने वाली किसानों की भूमि की क्षतिपूर्ति में नहीं होगी कोई कोताही, न ही किया जाएगा विलंबः जिलाधिकारी

 

स्थानीय निवासी रहें आश्वस्त, मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य केवल कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए है, जमीन हस्तगत करने के लिए नहीं

 

मार्ग को पूर्णतः दुरुस्त करने, गड्ढामुक्ति एवं जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान करने के दिए कड़े निर्देश

 

फिरोजाबाद आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुगम ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा संयुक्त रूप से टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदाबाद मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर जहाँ-जहाँ भी गड्ढे हैं, उन्हें तत्काल भरवाकर मार्ग को पूर्णतः दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या है, वहाँ से पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस पूरे मार्ग को हर हाल में अत्यंत सुरक्षित और सुगम बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों से संवाद करते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग को सुदृढ़ व चौड़ा बनाने के दौरान यदि किसी किसान की निजी भूमि प्रभावित होती है या उपयोग में आती है, तो उसके बदले देय मुआवजे या आवश्यक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और न ही इसमें कोई विलंब किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों एवं ग्रामीणों को पुरजोर तरीके से आश्वस्त करते हुए कहा कि “आप सभी क्षेत्रवासी पूरी तरह से आश्वस्त रहें। इस मार्ग पर जो भी तात्कालिक निर्माण या मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, वह केवल और केवल आगामी कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन व शिवभक्तों की सुविधा के मद्देनजर जनहित में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसी भी ग्रामीण या किसान की जमीन को स्थाई रूप से हस्तगत करना कतई नहीं है। अतः किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।”

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी मार्ग का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे, साथ ही यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक डायवर्जन) को इस तरह लागू किया जाए जिससे कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी कोई परेशानी न हो।

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टूंडला, क्षेत्राधिकारी टूंडला, संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक सहित लोक निर्माण विभाग के अभियंता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129