जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

 

प्रत्येक मतदेय स्थल की जांच आख्या शत-प्रतिशत सही हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिलाधिकारी।

 

फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) के सम्भाजन के उपरांत मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के सम्बन्ध में एवं प्राप्त आपत्तियों/सुझावों के निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी उपजिलाधिकारी, निर्वाचन विभाग के अधिकारी और सभी राजनैतिक दलांे के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों का गठन और सम्भाजन बेहद संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदेय स्थलों या केंद्रों पर पूर्व में आपत्तियां प्राप्त हुई थीं या जिन्हें अधिकारियों द्वारा ‘नॉट रिकमेंडेड‘ किया गया था, उन सभी मामलों को संबंधित उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से देखेंगे।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर त्रुटि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। मतदान केंद्रों की दूरी या मतदाताओं की संख्या को लेकर कोई भी भ्रामक रिपोर्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली जांच आख्या शत-प्रतिशत सही और धरातलीय तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी बूथों या केंद्रों को लेकर राजनीतिक दलों अथवा जनप्रतिनिधियों की आपत्तियां या सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सभी का निस्तारण करते हुए शुक्रवार शाम 5 बजे तक अपनी विस्तृत और अंतिम आख्या अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि 18 तारीख को इसका प्रकाशन किया जाना है, जिससे पूर्व सभी प्रकार की विसंगतियों को दूर कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार जहाँ भौगोलिक बाधाएं हैं, वहाँ नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर पोलिंग सेंटर और पोलिंग स्टेशन दोनों में वृद्धि होती है, जिसके कारण वाहन व्यवस्था, मजिस्ट्रेटों की तैनाती और सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था जैसी तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। अतः सभी अधिकारी आयोग की गाइडलाइंस के दायरे में रहकर ही पूरी पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट तैयार करें ताकि मतदाताओं को मतदान के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि डा0 विजय आर्य, जसराना विधायक प्रतिनिधि विपिन यादव, शिकोहाबाद विधायक प्रतिनिधि सुनील यादव सीटू, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बसपा योगेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र सिंह, टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर प्रतिनिधि लोकेश जादौन, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ आप अमित गणेश, जिलाध्यक्ष महिला विंग आप पूनम, सीपीआईएम भूरी सिंह यादव एवं अपर जिलाधिकारी वि0रा0 कल्पना जयसवाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129