मैनपुरी में खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 14 जुलाई, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की ओर से विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र बाबू राजपूत ने आम जनता से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर के दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने युवाओं और स्थानीय निवासियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घानी तेल, आटा चक्की, शटरिंग, टेंट हाउस, ब्यूटी पार्लर और दुग्ध उत्पाद जैसे सेवा व विनिर्माण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने की सलाह दी। इन उद्योगों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत बैंकों के माध्यम से आवेदन करने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, प्रजापति और कुंभकार समाज के लोगों को मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करने तथा निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने के फायदों के बारे में भी बताया।

इस जागरूकता शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर रोजगारपरक योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, फोरमैन सतीश कुमार, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रवीश मिश्रा, जिला कौशल प्रबंधक अभिषेक कुमार चौरसिया सहित वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार और अमित कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129