लापरवाह जन-सुविधा केंद्रों पर गिरी गाज, 137 सीएससी संचालकों की लॉगिन आईडी ब्लॉक करने के निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 14 जुलाई, शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण फॉर्मर रजिस्ट्री योजना में घोर लापरवाही बरतने और रुचि न लेने वाले जन-सुविधा केंद्रों (सीएससी) पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद के ऐसे 137 सीएससी संचालकों की लॉगिन आईडी को तत्काल ब्लॉक करने के कड़े निर्देश दिए हैं जिन्होंने अब तक एक भी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनाई है। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इन केंद्रों की निष्क्रियता के कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है, जो बेहद खेदजनक है। उन्होंने जिला प्रबंधक (सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड) को सख्त हिदायत दी है कि बिना उनके संज्ञान में लाए किसी भी दशा में इन केंद्रों की आईडी दोबारा न खोली जाए।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने विकास खंड बरनाहल, बेवर, भोगांव, घिरोर, जागीर, करहल, किशनी और कुरावली के विभिन्न ग्रामों व वार्डों में सक्रिय दर्जनों लापरवाह संचालकों को चिह्नित कर उनकी आईडी ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही ए.डी.एम. ने बताया कि विकास खंड मैनपुरी के विभिन्न ग्रामों और वार्डों के दर्जनों निष्क्रिय संचालकों, जिनमें अभिषेक यादव, रूस्तम कुमार, राहुल, अश्वनी शाक्य, दीप चन्द्र सहित कई अन्य शामिल हैं, की लॉगिन आईडी पहले ही ब्लॉक कर दी गई है। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से जनपद के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129