आर.बी.एस. मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वृद्धजन दिवस 

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। आर.बी.एस. मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुरा रेवाड़ी में शनिवार को वृद्धजन दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, रेवाड़ी के अध्यक्ष दिनेश राजपाल सहित वृद्धाश्रम के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं निवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगल-गान के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में नृत्य, समूहगान, कविता पाठ और भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत कर उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दादा-दादी एवं समाज के वरिष्ठजनों के त्याग, अनुभव और मार्गदर्शन की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

 

वृद्धाश्रम से पधारे वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय द्वारा आयोजित फन गेम्स, इंटरएक्टिव सत्र एवं विशेष रैम्प वॉक में वरिष्ठजनों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों की तालियों और उत्साहवर्धन ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

 

मुख्य अतिथि दिनेश राजपाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि तब सुनिश्चित होती है जब नई पीढ़ी अपने बड़ों के संस्कारों और अनुभवों का सम्मान करती है। उन्होंने विद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सम्मान विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं।

 

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विमल कुमार सिन्हा और प्रिंसिपल ऋतु ओबरॉय ने सभी वरिष्ठ अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की रीढ़ हैं और उनके आशीर्वाद एवं अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल धरोहर हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ अतिथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच बना आत्मीयता पूर्ण संवाद इस आयोजन को यादगार बना गया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मैन की अध्यक्ष नेहा शर्मा, अनुकूल शर्मा, आर.बी.एस. बी.एड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कुसुम, श्रीमती एवं श्री आनंद, मनोहर लाल, चांद बाई, डॉ. के.सी. बत्रा, डॉ. दिनेश वर्मा, अमित पोपली, सीए आकाश गौड़, सरला सपरा, सोनिया पोपली, पूजा सैनी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129