स्वर्णकार समाज को मिली नई मजबूती, दो पदाधिकारियों की हुई अहम नियुक्ति

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के अंतर्गत स्वर्णकार समाज को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।व्यापारी नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा स्वर्णकार एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल सोनी ने शाहजहांपुर जनपद में दो प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

 

इस क्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, शाहजहांपुर के जिला उपाध्यक्ष श्यामपाल वर्मा सर्राफ को जिलाध्यक्ष (शाहजहांपुर) नियुक्त किया गया है। वहीं, सर्राफा व्यापार मंडल जलालनगर के महामंत्री जितेन्द्र रस्तोगी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को संगठन विस्तार हेतु 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

 

इन नियुक्तियों के बाद शाहजहांपुर के स्वर्णकार एवं व्यापारी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के लोगों ने इसे संगठन के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

 

व्यापारी नेता पंकज वर्मा सर्राफ ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129