शतरंज की चालों में दिखा खिलाड़ियों का हुनर,अंकित सेन रहे अव्वल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जिला शतरंज खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित हुई स्व0 प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिताविजेताओं को मुख्य अतिथि नरेंद्र त्यागी सचिव जिला ओलंपिक संघ ने किया पुरुस्कृतशाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ, शाहजहांपुर के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 79 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्विस लीग सिस्टम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छह राउंड खेले गए, जिसके आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग तय की गई।

 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र त्यागी ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता, एकाग्रता और सोचने की क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों को खाली समय में शतरंज खेलने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसा खेल है, जिसे खेलने के लिए किसी विशेष बाहरी संसाधन की आवश्यकता नहीं होती।आयोजन सचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय प्रमोद कुमार शुक्ला की स्मृति में प्रत्येक वर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। इसका उद्देश्य शतरंज को बढ़ावा देने के साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है।जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि छह राउंड के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों के स्थान निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता के आर्बिटर विश्वजीत विक्रम के अनुसार मुख्य वर्ग में अंकित सेन ने प्रथम, अविनाश कुमार ने द्वितीय और मोहम्मद जैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रूबल सक्सेना चतुर्थ, क्रांति गुप्ता पांचवें, सईद बेग छठे, पुष्कर सक्सेना सातवें, तरुश यादव आठवें, मेदांश नौवें और निमिष वर्मा दसवें स्थान पर रहे।अंडर-11 वर्ग में ऋषभ सक्सेना प्रथम और निवान मिश्रा द्वितीय, अंडर-15 में मेदांश गुप्ता प्रथम और यश यादव द्वितीय तथा अंडर-19 वर्ग में हार्दिक सक्सेना प्रथम और आदित्य गुप्ता द्वितीय रहे। यंगेस्ट बॉय का पुरस्कार इज़यान मोहम्मद तथा यंगेस्ट गर्ल का पुरस्कार परनिका सिंह बिष्ट को दिया गया। बेस्ट महिला वर्ग में नीलम गुप्ता प्रथम और अदिति द्वितीय रहीं।

 

विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशाल शुक्ला, अनुकूल वर्मा, संजीव किशोर सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129