वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा के यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर कांग्रेस ने राष्ट्रगान का अपमान किए जाने का लगाया आरोप

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

विरोध में शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने थाना सदर बाज़ार का घेराव कर FIR दर्ज कराने हेतु दी तहरीर

 

उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के प्रकरण में धरना-प्रदर्शन एवं पुलिस से हुई शिकायतशाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के संयुक्त नेतृत्व में आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किए जाने के विरोध में थाना सदर बाज़ार का घेराव कर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए एक तहरीर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को सौंपी।

 

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर हुई के बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर वन्द्तेमारम का अपमान किए जाने का झूठ प्रसारित भाजपा द्वारा किया जा रहा है। जबकि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी लाने का इशारा किया था।

अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता सतीश महाना जोकि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर आसीन है उन्होंने एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान का अपमान किया है।क्या अब भाजपा के नेता उनसे माफी की मांग करेंगे।

महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि जिस पार्टी ने कभी भी तिरंगे का सम्मान नहीं किया स्वतंत्र भारत के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी। वो लोग आज फिर बेनकाब हो गए है जिस प्रकार से सतीश महाना ने राष्ट्रगान का अपमान किया है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा के नेता देश से और संविधान से कितना प्यार करते है।

 

##पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक पद की गरिमा से संबंधित गंभीर प्रश्न उठे हैं।

शाहजहॉपुर के समस्त ##कांग्रेसजन एक स्वर में ये मांग करते है कि

वायरल वीडियो एवं घटनास्थल के उपलब्ध CCTV/वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए।कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों एवं संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएं। राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानूनों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

##कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए इस विषय पर निष्पक्ष जांच और तथ्य सामने आना आवश्यक है।

##इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष तस्नीम अली खान, पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा गायत्री प्रकाश अवस्थी, फैज़ान अली खान,अनूप वर्मा,फरीद अली खान, फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी,प्रोफेसर जाने आलम,रफी उल हसन,सईद अंसारी,परवेज अहमद, इकबाल अंसारी,लक्ष्मीकांत मिश्रा,संजय सक्सेना,महेंद्र त्रिपाठी, इक़रार अहमद,नूरे सहर बी,आशा शुक्ला,यूसुफ अली खान,सुनील गुप्ता,सय्यद रहमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129