कसम मुझे गंगा मैया के जल की है…. मैं अनर्थ नहीं होने दूंगा…. नगर निगम भले ही बिक जाए पर हिस्सेदारी नहीं छोडूंगा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

कसम मुझे गंगा मैया के जल की है…. मैं अनर्थ नहीं होने दूंगा…. नगर निगम भले ही बिक जाए पर हिस्सेदारी नहीं छोडूंगा…. यह लाइन यह शब्द हमारे यहां जनपद शाहजहांपुर के नगर निगम के 60 के 60 पार्षदों के हैं…..

 

अभी-अभी सनी देओल की फिल्म न्यू रिलीज हुई है जिसका नाम है बटवारा लेकिन शाहजहांपुर के नगर निगम के सभी पार्षदों यह ठान लिया है कि उन्होंने सनी देओल की बटवारा फिल्म भले ही ना देखी हो लेकिन नगर निगम में होने वाली कमाई क वो बटवारा करके रहेंगे अब हम यह तो नहीं कहेंगे

की नगर निगम की वह एक नंबर की कमाई की बात कर रहे हैं या फिर दो नंबर की और अगर नगर निगम दो नंबर की कमाई करता है तो उनकी हिस्सेदारी भी जायज है यह हिस्सा कोई एक पार्षद नहीं मांग रहा है बल्कि 60 पार्षदों ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाई है कि वह बटवारा करके रहेंगे नगर निगम में होने वाली कमाई कि अब हिस्सेदारी उनको भी चाहिए हालांकि फोटो में कुछ पार्षद आपको नजर आएंगे जिनको अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए जनता ने चुनकर उन्हें भेजा था विकास तो नहीं हुआ सभी पार्षदों ने मिलकर अपना विकास किया किसी ने प्लाटिंग का काम शुरू किया तो किसी ने अवैध मिट्टी और खनन हालांकि सभी पार्षद सेट हो गए अपना अपना काम देख रहे हैं जनता टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर है जरा सी बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है नगर निगम और पार्षद कमाई में लगे रहते हैं क्या जनता ने इसी दिन के लिए इनको अपना नेता चुनकर नगर निगम भेजा था की ताकि आप अपने हिस्सेदारी की बात करें जनता की नहीं हालांकि यह जो सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभद्र भाषा का भी उन महानुभावों की तरफ से प्रयोग किया जा रहा है क्या किसी अधिकारी और नेता ने अब तक इसको नहीं देखा और देखा भी है तो आंखें बंद कर के बैठना कहां तक सही है उत्तर प्रदेश सरकार में सबसे मजबूत मंत्री वरिष्ठ नेता 9 बार के विधायक श्रीमान सुरेश खन्ना जी तक यह वीडियो कोई पहुंचाएगा या पहुंच गया है अगर पहुंच गया है तो शायद देखा भी होगा और देखा होगा तो उम्मीद है ऐसे लोगों पर कार्यवाही भी होनी चाहिए क्या खुलेआम अपनी अपनी हिस्सेदारी की बात करना कहां तक सही है शाहजहांपुर की जनता ने हमेशा अपना नेता चुनकर सुरेश खन्ना को विधानसभा भेजो सत्ता किसी की रही हो विधायक वही बने और आज उन्हीं की जनता यह वीडियो देखकर शर्म के मारे झुक गई है मंत्री जी के कहने पर ही बीजेपी के इतने पार्षद जीते और आज उन्हें पार्षदों ने खुलेआम वीडियो में यह सब चीज बोलकर उनको भी शर्मिंदा कर दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129