मैनपुरी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी सौगात

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 08 जुलाई, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए डी.बी.टी. के माध्यम से विभिन्न सुविधाओं हेतु धनराशि प्रेषण और मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज मैरिज होम, मैनपुरी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माताओं के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके तहत शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा मिलेगी तथा किसी भी अनहोनी की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक की बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। इस महत्वाकांक्षी योजना पर सरकार प्रतिवर्ष लगभग 445 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही, बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबों और अन्य सुविधाओं के लिए सालाना करीब 1320 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले की चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में बेहतर वित्तीय प्रबंधन के कारण आज उत्तर प्रदेश देश के चुनिंदा सरप्लस रेवेन्यू (अतिरिक्त राजस्व) राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए शिक्षकों से छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति सिखाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री और विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने भी सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के पूरे परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है, जिससे उनके सिर से बीमारी के खर्च का बोझ कम होगा। उन्होंने जोड़ा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश के इंडेक्स में 14वें स्थान पर था, जो आज सुधरकर तीसरे स्थान पर आ गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कबीर के दोहे के माध्यम से गुरु के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया और इसे शिक्षा परिवार के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया।

आयोजन के समापन पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण और वंचित व गरीब वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी और विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे पूर्व, प्राथमिक विद्यालय लहरा महुअन और कंपोजिट विद्यालय चौथियाना की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, तथा कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश मधुप द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129