राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारीयो प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

*चोलापुर ।* राष्ट्रीय सनातन संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री नागेश्वर सिंह जी के मनोनीत होने के बाद प्रथम बार वाराणसी आगमन पर राष्ट्रीय नेतृत्व माननीय श्री कन्हैया पांडे जी के के मार्गदर्शन पर जनपद इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

वाराणसी के चोलापुर स्थित कान्हा रेस्टोरेंट टी स्टॉल पर जिला इकाई की तरफ से माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, जिला सलाहकार विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अंगद यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

संगठन सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं हिंदू समाज को संगठित करने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने वाराणसी इकाई द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129