सावन के अंतिम सोमवार को वीआईपी ग्रुप ने किया विशाल भंडारा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स शाहजहांपुर की ओर से ग्रुप के महासचिव सतीश सक्सेना के प्रतिष्ठान राजा ऑटोमोबाइल (सोनालिका ट्रैक्टर), नवादा इन्देपुर, नेशनल हाईवे पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देर शाम तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।इस अवसर पर ग्रुप के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना ‘धीरू’ ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और उनका स्वागत करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ सेवा और समर्पण का भी संदेश देता है। वीआईपी ग्रुप सदैव सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सेवा कार्यों में आगे रहता है।ग्रुप की जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए आयोजित यह कार्यक्रम केवल भंडारा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा

और मानवता का संगम है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सेवा की, वह सराहनीय है।ग्रुप की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सेवा कार्य सफल हुआ।ग्रुप के महासचिव सतीश सक्सेना ने कहा कि वीआईपी ग्रुप आगे भी इसी तरह सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय

रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त दिन मंगलवार को मोहम्मदी रोड स्थित बिहारी जी फिलिंग स्टेशन पर ग्रुप की ओर से भंडारा सुबह 11 : 30 बजे से

आरंभ होगा। इस दौरान ग्रुप के संरक्षक अनुजदेव गुप्ता, अभिनय गुप्ता, सरदार कुलविंदर सिंह, मुकेश गुप्ता (रोमी), कौशलेंद्र मिश्रा, रश्मि राठौर सहित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129