नन्हे-मुन्नों की कांवड़ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

कांट। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कांट के शिशु भैया-बहनों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय की प्रबंध समिति एवं प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश मिश्रा ने जलाभिषेक कर यात्रा का शुभारंभ किया। नन्हे कांवड़ियों की यात्रा जब प्रमुख मार्गों से

होकर गुजरी तो जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर सहित सभी आचार्य एवं आचार्या बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने धार्मिक उत्साह के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया। इस दौरान अंजनी आचार्य, धर्मेंद्र आचार्य, शशिकांत आचार्य, सुरेश आचार्य, सतपाल आचार्य और संदीप आचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129