खतरनाक साइबर स्कैम से सावधान! बिना OTP और लिंक के “कॉल मर्ज ट्रिक” से अकाउंट हो सकता है खाली – एसपी दीपक सहारन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

अज्ञात कॉल पर कॉल मर्ज करने से बचें, सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव – एसपी

 

सिरसा। साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए हथकंडों को लेकर सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि अब साइबर ठग न तो ओटीपी मांगते हैं और न ही कोई लिंक भेजते हैं, बल्कि “कॉल मर्ज स्कैम” जैसी नई तकनीक के जरिए लोगों के बैंक खातों से मिनटों में पैसे उड़ा रहे हैं।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस नए स्कैम में साइबर अपराधी किसी अज्ञात नंबर से कॉल कर यह दावा करता है कि उसने आपका नंबर आपके किसी परिचित से लिया है और उसी से बात करते हुए आपको कॉल मर्ज करने को कहता है। यदि व्यक्ति गलती से कॉल मर्ज कर देता है, तो उसका कॉल बैंक के ओटीपी वेरिफिकेशन कॉल से जुड़ जाता है और ओटीपी सीधे साइबर अपराधियों तक पहुंच जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “एक बार कॉल मर्ज होते ही साइबर अपराधी आपके खाते में सेंध लगाकर आपकी वर्षों की कमाई कुछ ही सेकंड में निकाल सकते हैं।”

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि यदि किसी अनजान व्यक्ति का फोन आए और वह कॉल मर्ज करने को कहे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और ऐसी किसी भी मांग को स्वीकार न करें। सावधानी और सतर्कता ही साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि डिजिटल युग में जहां तकनीक जीवन को आसान बना रही है, वहीं साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। खासतौर पर यूपीआई और ऑनलाइन नेट बैंकिंग का उपयोग करने वाले लोगों को इस कॉल मर्ज स्कैम के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह का संदिग्ध या फ्रॉड कॉल प्राप्त होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकता है, साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने से भी संपर्क कर सकता है।

 

📢 सिरसा पुलिस की अपील

❌ अनजान कॉल पर कॉल मर्ज न करें

❌ किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें

✅ संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को दें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129