पूर्व एमएलसी ने रामलीला का फीता काटकर किया शुभारंभ

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी|

 

मैनपुरी|| जनपद के एलाऊ – ब्लॉक क्षेत्र के गांव जागीर में गुरुवार देर रात 53 वें रामलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अवधेश यादव पूर्व एमएलसी ने भगवान गणेश की आरती के बाद फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारीयों ने माला व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। अवधेश यादव ने कहा कलयुग में अधिकांश लोग अज्ञानी व घमंडी होंगे और वे धर्म-कर्म व रीति-नीति के विरोधी होंगे। ऐसे में जीवन के अंधकार को केवल राम नाम से दूर किया जा सकेगा। त्रेता के राम से कलयुग में उनके नाम का ज्यादा महत्व होगा। राम नाम की नोका ही भवसागर से तरने का एकमात्र आधार होंगी। साथ ही उन्होंने रामलीला कमेटी व मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। श्री राम के जन्म की लीला ने भी लोगों को खूब गदगद किया। श्री राम के जन्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मोके पर केपी सिंह यादव प्रबंधक, उदयवीर सिंह यादव उप प्रबंधक, एके राजपूत, दीपू यादव, नरेंद्र यादव, महाराम सिंह राजपूत, बलराम राजपूत, कृष्णा कटियार, सौरभ यादव आदि सैकड़ो क्षेत्रवासी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129