कृष्णचन्द गान्धी सरस्वती शिशु मंदिर में दिनांक 22 जून 2026 से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय समर कैम्प का समापन

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

कृष्णचन्द गान्धी सरस्वती शिशु मंदिर में दिनांक 22 जून 2026 से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय समर कैम्प के समापन दिवस में विद्यालय के प्रबंधक श्री कामता प्रसाद गुप्ता, प्रबंध समिति के सदस्य प्रांतीय प्रतिनिधि प्रोफेसर डाॅ• सुनील कुमार राय जी विभागाध्यक्ष विधि विभाग बी•एस•ए कॉलेज,मथुरा एवं कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री राजीव शर्मा जी तथा शिशु वाटिका प्रभारी रुचिरा वर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके साथ छोटे-छोटे भैया/बहिनों ने गणेश वंदना प्रस्तुति से की। भैया-बहिनों ने मार्शल आर्ट, आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग एवं विभिन्न गीतों पर नृत्य किया।

डाॅ• सुनील कुमार राय जी ने बताया कि शिक्षण के साथ-साथ कुछ गतिविधियाँ आवश्यक होती है,जो यह समर कैम्प के माध्यम से सम्पूर्ण हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों का समग्र विकास अन्य तरह- तरह की गतिविधियों से भी पूर्ण होता है,जोकि बच्चों के हित के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि बच्चा आपसे कोई प्रश्न पूछता है,तो आप उनके प्रश्नों के उत्तर दें। बच्चों को संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार होते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों, अविभावकों एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संलग्न आचार्य बन्धुओं/भगनियाें एवं सेवक बंधुओं का आभार शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य श्री राजीव शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री चन्द्रपाल जी ने किया। कार्यक्रम का समापन शान्ति मन्त्र के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129