अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 रेवाड़ी में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने सामाजिक व धार्मिक संगठनों संग की बैठक

 

बाल भवन बनेगा ‘गीता पुरम’, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

 

रेवाड़ी। जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 इस बार 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बाल भवन में धार्मिक उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा ने सामाजिक व धार्मिक संगठनों की बैठक ली।

 

डीसी ने कहा कि गीता महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर आधारित जीवन मूल्य, ज्ञान और संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। इसके सफल आयोजन के लिए सामाजिक, धार्मिक व व्यापारी संगठनों के साथ-साथ जिले के सरकारी–प्राइवेट विद्यालय और विभिन्न विभाग सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। विद्यार्थियों में गीता के महत्व को समझाने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के संचालन के लिए एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में प्रशासनिक कमेटी बनाई गई है, जिसमें जियो गीता संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

 

बैठक में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि बाल भवन को ‘गीता पुरम’ का स्वरूप दिया जाएगा।

 

28 नवंबर को आईजीयू मीरपुर में गीता पर आधारित सेमिनार होगा।

 

29 नवंबर सुबह 10 बजे यज्ञ के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

 

30 नवंबर को नगर में गीता जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

 

1 दिसंबर को दीपोत्सव, गीता आरती और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

 

 

तीनों दिन बाल भवन परिसर में गीता थीम आधारित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक मंच आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज ने गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में निकाली गई शोभा यात्रा के सफल प्रबंधन के लिए डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी और डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह को सम्मानित किया।

 

बैठक में नगर परिषद एक्सईएन अंकित वशिष्ठ, वाइस चेयरमैन श्यामलाल चुघ, समाजसेवी रत्नेश बंसल, अजय मित्तल, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र, बीके बृजेश, प्रीतपाल सिंह, प्रदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129