आदर्श नगर में जलभराव व सीवर ओवरफ्लो से लोगों का जीना दूभर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा रोष, बीमारियों का खतरा मंडराया

 

रेवाड़ी। शहर के पुराना बिजली घर स्थित आदर्श नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है, वहीं सामान्य दिनों में भी सीवर ओवरफ्लो के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी के जमाव के कारण क्षेत्र में अस्वास्थ्यकर वातावरण बना हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई बार संबंधित विभागों व जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में भारी रोष और निराशा का माहौल है।

गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन जिला उपायुक्त अशोक गर्ग ने भी क्षेत्र का दौरा किया था, लेकिन उसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और लोगों को केवल आश्वासन ही मिला।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जर्जर सीवर लाइन को बदला जाए और सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और प्रशासन को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौके पर रानी पत्नी तुषार, जगमाल सिंह जाटव (सेवानिवृत्त रेलवे), लक्की, गंगाराम, कपिल, राजेश, खेमचंद, अरविंद कुमार, प्रवीण, महेंद्र सिंह, नर्सिंग दास, गोपीचंद, कैलाश चंद, बलबीर सिंह, मुकेश सोनी, रोहतास सिंह, पप्पू ट्रेलर, नवीन माचावाल, प्रवीण माचावाल, खुशीराम माचावाल, मीना देवी, वीरमती, कैलाश, मीनू, गजन देवी, ज्योति, विजय देवी, बादामी, कैलाश देवी सहित अनेक स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129