आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित रहा केएलपी कॉलेज शिविर का चौथा दिन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन छात्रों को स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

 

प्रथम सत्र में सिविल अस्पताल की डॉ. मनीषा ने एनीमिया, विटामिन की कमी, PCOD और PCS के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को नियमित जांच और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि भारत की सबसे मजबूत व्यवस्था परिवार व्यवस्था है। उन्होंने स्वदेशी जीवन शैली अपनाने, जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के सम्मान पर बल देने तथा अच्छे नागरिक गुण विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

अगले सत्र में एडवोकेट रणजीत सिंह ने कहा कि जीवन की छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव का आधार बनती हैं और आज की वास्तविक प्रतियोगिता स्वयं से होनी चाहिए। इसके बाद डॉ. आनंद यादव ने साइबर सुरक्षा पर PPT प्रस्तुति के माध्यम से इंटरनेट उपयोग में सावधानियों, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।

 

दिवस का मुख्य आकर्षण जिला परियोजना अधिकारी मीनाक्षी का आपदा प्रबंधन सत्र रहा। उन्होंने आपदाओं के प्रकार, आपदा प्रबंधन की भूमिका, राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्राधिकरण की संरचना तथा हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन मुख्यालय की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद उनकी टीम ने छात्रों को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। टीम ने रक्तस्राव की स्थिति में दबाव बनाकर, घायल अंग को ऊपर उठाकर और शरीर के दबाव बिंदुओं का उपयोग कर रक्त को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को समझाया। प्रशिक्षकों ने फ्रैक्चर के प्रकारों और प्राथमिक उपचार की जानकारी देते हुए यह बताया कि गंभीर नेत्र चोट की स्थिति में किस प्रकार सुरक्षित कदम उठाए जाने चाहिए। टीम ने CPR का लाइव प्रदर्शन कर 30 कम्प्रेशन और दो सांस देने की विधि को विस्तार से समझाया तथा बेहोशी, हृदय गति रुकने और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया।

 

सत्र के अंतिम चरण में बाढ़ जैसी परिस्थितियों में बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें संपर्क एवं बिना संपर्क वाले रेस्क्यू तरीकों की जानकारी दी गई। टीम ने यह भी बताया कि घर की सामान्य वस्तुओं की मदद से फ्लोटिंग डिवाइस तैयार कर कठिन परिस्थितियों में लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकता है।

 

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी, एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ.कविता गुप्ता ने कार्यक्रम के सफ़तापूर्वक सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। आज के शिविर में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप अहलावत और जिला रेड क्रॉस से श्री प्रेम प्रकाश डी टी ओ, श्रीमती नीतू के साथ साथ के एल पी कॉलेज के वाय आर सी काउंसलर श्री राकेश सिंघल तथा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा, डॉ मंजू गर्ग एवं डॉ ऋचा शर्मा, श्री भीष्म भारद्वाज उपस्थित रहे।

शिविर का चौथा दिन छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी, जागरूकता आधारित तथा व्यावहारिक जानकारी से परिपूर्ण रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129