SIR अभियान को लेकर रसगन शक्ति केंद्र मीरपुर में अहम बैठक, बूथ स्तर पर तैयारियों को मिली गति

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

मतदाता सूची संबंधी कार्यों में सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय से अभियान सफल बनाने पर जोर

 

रेवाड़ी। SIR अभियान को लेकर रसगन शक्ति केंद्र मीरपुर में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, पात्र मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी नेहा शर्मा ने कहा कि SIR से संबंधित कार्यों को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची के कार्यों में सहयोग करने तथा आमजन को आवश्यक जानकारी देने का आह्वान किया।

मीरपुर मंडल अध्यक्ष नवीन ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अभियान को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख प्रवीण, सुरेंद्र, दीपक, राजू, BLO-2, सरपंच तथा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने SIR अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में निरंतर संपर्क और सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129