मैनपुरी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपी शिकायत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 16 जून, घिरोर अंतर्गत देवी बालमपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव 2025 की संशोधित मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 10 जून को जारी की गई अंतिम सूची में वार्ड नंबर एक से नौ तक के 30 से 75 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक जीवित व पात्र मतदाताओं के नाम दुर्भावनापूर्ण या लापरवाही से हटा दिए गए हैं, जबकि इसके विपरीत लगभग 40 से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम सूची में अब भी शामिल हैं। ग्रामीण घनश्याम सिंह और रामतीर्थ सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत मतदाता सूची की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, छूटे हुए पात्र लोगों का नाम दोबारा जोड़ा जाए और इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने गांव में एक विशेष शिविर लगाकर मतदाता सत्यापन अभियान चलाने की भी अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी अंजलि सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जिसके तहत सभी छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129