उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मौजमपुर इकाई का हुआ गठन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम और आकाश दीप गुप्ता ने नए पदाधिकारियों को दी बधाई

 

शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (महानगर शाहजहांपुर) की ‘मौजमपुर इकाई’ का नया गठन बरेली मोड़ स्थित ‘ईट एंड टेस्टी रेस्टोरेंट’ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में ज़िला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने संगठन में शामिल हुए सभी नवीन साथियों का जोरदार स्वागत किया एवं उन्हें संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए *महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने कहा— “संगठन ही व्यापारी की सबसे बड़ी ताकत है। जब व्यापारी एकजुट होते हैं, तो वे ‘1 और 1 मिलकर 11’ की शक्ति बन जाते हैं। इसी ताकत के बल पर हम अपने बाजार, अपने व्यापार और व्यापारी हितों को सुरक्षित एवं आगे बढ़ाएंगे।”

 

इसके पश्चात महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित कर विधिवत संगठन की सदस्यता दिलाई।

इसके बाद महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्ज़ा, सरताज अली तथा बहादुरगंज पचराहा के अध्यक्ष इकबाल खां ने सभी नवीन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

मौजमपुर इकाई में जिन सदस्यों को मनोनीत किया गया उनमें यश चौधरी को अध्यक्ष, हर्षित विजय को महामंत्री, अभिषेक कुमार,

विनय कुमार व दिनेश चंद्र शुक्ला को उपाध्यक्ष,

गगन सिंह को संयुक्त महामंत्री, अवधेश राठौर को कोषाध्यक्ष, केतन गुप्ता को संगठन मंत्री, अर्पित सक्सेना को संगठन मंत्री, राज वर्मा व संदीप वर्मा को संगठन मंत्री, रामवीर को मंत्री, टॉनी सक्सेना व वीरेंद्र वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129