सांसद अरुण सागर बोले: जल्द चलेगी लखनऊ-दिल्ली वंदे भारत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर में ठहराव की मांग, लोकसभा में उठाया मुद्दा

 

शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर ने लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन और शाहजहांपुर में उसके ठहराव की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया।

 

सांसद ने सदन को बताया कि शाहजहांपुर ‘शहीदों की नगरी’ है और लखनऊ से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। इन यात्रियों में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि यदि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर उसका ठहराव शाहजहांपुर में दिया जाता है, तो इससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह उन्हें तीव्र, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगा। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके उठाए गए मुद्दे का सकारात्मक समाधान अवश्य निकलेगा।

 

सांसद सागर ने यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले उनकी मांग पर देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शाहजहांपुर में दिया गया था, जिससे यात्रियों को समय की बचत और आरामदायक यात्रा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कटरा में तीन ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने का मुद्दा भी उठाया था।

 

सांसद ने उम्मीद जताई कि लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार देशवासियों को स्वास्थ्य, रेलवे और सड़क सहित हर क्षेत्र में सहूलियतें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने दावा किया कि बहुत जल्द लखनऊ-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी और उसका ठहराव शाहजहांपुर में होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129