भाई ने बहन की इज्जत बचाने के लिए रची साजिश, प्रेमी की हत्या में शामिल होने की बात कबूली

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

गौतम हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी अश्वनी का दावा, बहन को लेकर विवाद और ब्लैकमेलिंग से था परेशान

 

शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के चर्चित गौतम हत्याकांड की जांच में पुलिस को नया सुराग मिला है। मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी अश्वनी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्वीकार किया है कि बहन को लेकर चल रहे विवाद और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने मुख्य आरोपी समीर के साथ मिलकर गौतम की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, अश्वनी ने बताया कि गौतम, समीर समेत कुछ युवक उसकी बहन से बातचीत करते थे और उस पर अन्य लोगों से बात न करने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसकी बहन को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। स्थिति बिगड़ने पर उसने बहन का विवाह तय कर दिया, लेकिन उसका आरोप है कि गौतम और समीर ने मिलकर रिश्ता तुड़वा दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसने दोनों के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाकर गौतम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने समीर से संपर्क किया, जिस पर समीर ने गौतम की हत्या करने का भरोसा

दिया। आरोपी का यह भी कहना है कि उसने समीर से बहन से दूरी बनाने के लिए कहा था, लेकिन समीर ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। अश्वनी ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। 31 जुलाई की सुबह समीर का फोन आया और उसने कहा कि अपने रिश्तेदार विक्की को बीच में आने से रोक लो, नहीं तो गौतम के साथ उसे भी मार दिया जाएगा। आरोपी ने घर पहुंचकर बात करने की बात कही, लेकिन अगले ही दिन उसे गौतम की हत्या की सूचना मिल गई।

 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अश्वनी ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129