आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की…!इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी के विचारों एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई…!इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह,विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा.अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया ।इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जनेश्वर जी को आजाद भारत के विकास की राह समाजवादी सपनों के साथ आगे बढ़ने में दिखी और समाजवादी आंदोलन में इतना पगे कि उन्हें लोग ‘छोटे लोहिया’ के तौर पर ही जानने लगे।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू,सपा नेता अनवर अली,सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा नगर विधानसभा महासचिव लल्ला सिंह यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव,सपा युवज़न सभा के जिला अध्यक्ष आकाश यादव, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,विपिन यादव, अखिलेश यादव, अनूप कुमार वर्मा, सौमित्र यादव, सचिन भोजवाल,खिज़र महबूब खान उर्फ चंदू, मोहम्मद तारिक खान,अनिल दास, तेजपाल यादव, विकास आनंद सक्सेना, सुनील यादव, रिजवान अहमद,सुरजीत यादव,मोहम्मद अली साद,मोहसिन खान, मोहम्मद फैजान,मोहम्मद रमीज, विदेशी यादव,जतिन यादव,तौसीफ हुसैन,सिद्दीक खान इमरान खान असलम खान फराज इदरीसी आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129