यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर इंटरस्कूल शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

15 विद्यालयों के 60 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

 

चौधरी चेस क्लब के तत्वावधान में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, जयगुरुदेव में आयोजित “यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर इंटरस्कूल शतरंज प्रतियोगिता” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता एवं रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने रोचक मुकाबले प्रस्तुत किए।

परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-8 वर्ग:

प्रथम – अव्यान चतुर्वेदी, द्वितीय – प्रयाण, तृतीय – शौर्य तिवारी, चतुर्थ – विदुन अग्रवाल,

गर्ल्स वर्ग में रुहानी धमीजा विजेता रहीं।

अंडर-11 वर्ग:

प्रथम – विप्र शर्मा, द्वितीय – मेहना अग्रवाल, तृतीय – रेयांश वार्ष्णेय, चतुर्थ – शिवांश।

अंडर-15 वर्ग:

प्रथम – बलराम श्रीनिवासन, द्वितीय – आरव अग्रवाल, तृतीय – मोदित अग्रवाल, चतुर्थ – यशप्राप्त,

गर्ल्स वर्ग में संस्कृति अग्रवाल ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर नकुल चौधरी रहे, जिनके निर्देशन में सभी मुकाबले निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उमा मोटर्स के डायरेक्टर पीयूष चतुर्वेदी ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शतरंज जैसे खेल बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता का विकास करते हैं।

इस अवसर पर शिवा गौतम, विशाल सोनी, आदित्य बंसल, कुशाग्र, संजय सैनी, मोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129