शाहजहांपुर में व्यापार मंडल ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की निकाली शवयात्रा,पुलिस से हुई झड़प।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र० द्वारा प्रांतीय आवाहन पर ज़िला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रीपेड स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकल कर अधिक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। बहादुरगंज कार्यालय पर निर्धारित कार्यक्रम पर पुलिस का पहरा लगा रहा जैसे ही शव यात्रा एवं पुतला लेकर व्यापारी निकले पुलिस द्वारा धक्का मुक्की के बाद पुतला छीन लिया गया l इसके बाद व्यापारियो ने अधीक्षाण अभियंता कार्यालय पहुँच ज्ञापन दिया। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों /उपभोक्ता की लाइट कट रही है विभाग के प्रीपेड मीटर के सर्वर काम नहीं कर रहे है।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के एप में जमा करने के बाद भी पेमेंट अपडेट नहीं हो रही है पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट करने की डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है

बिना किसी आधार के अवैध वसूली के लिए वर्षों पुराना बकाया दर्शा कर रिकवरी भेजी जा रही है ,कनेक्शन पी डी करने पर फाइनल पी डी बिल बनाने में भारी अवैध वसूली को रोकने के लिए प्रीपेड मीटर लगाने के बाद अधिकांश उपभोक्ता के फोन नंबर अपडेट नहीं किया जा रहे हैं प्रीपेड मीटर लगाने के बाद भारी संख्या में सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं है l

महानगर अध्यक्ष मो०सलाउद्दीन अख़्तर ने कहा प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड किया जाए प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाई जाए प्रीपेड मीटर लगाते समय प्रीपेड मीटर के संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए प्रीपेड मीटर की 5 साल की गारंटी उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाए तथा उसका गारंटी कार्ड भी लगाते समय उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय ही उपभोक्ता के मोबाइल में प्रीपेड मीटर का ऐप डाउनलोड किये जाने की व्यवस्था की जाये, सीलिंग सर्टिफिकेट उपभोक्ता को मौके पर दिए जाएं तथा उन्हें भी बदलते समय हाथों-हाथ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र लैब की स्थापना की जाए जिसमें उपभोक्ता अपने मीटर की जांच कर सके और उसे लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलिंग में सुधार किया जाए तथा लगाए जाने वाले प्रीपेड मीटरों को लैब में जांच करने के उपरांत उपभोक्ता के यहां लगाया जाए नए विद्युत कनेक्शन को जारी करते समय एस्टीमेट के नाम पर भारी अनियमित की जा रही है पोर्टल पर कनेक्शन अप्लाई होने के बाद उपभोक्ता को कार्यालय बुलाए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। किसी कनेक्शन में यदि उपभोक्ता को बुलाने की आवश्यकता है तो उसे उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन को उपभोक्ता से दूर रखा जाए। मनमाने तरीके से वर्षों पुराने पी डी कनेक्शन की रिकवरी आवश्यक जांच के बाद जारी की जाए। बिना पर्याप्त आधार के आर सी जारी न की जाए आरसी जारी करने से पूर्व विद्युत अधिनियम के अनुसार धारा 3 का नोटिस तामिल कराकर उपभोक्ता को सुनवाई का अवसर दिया जाए। आर सी गलत पाई जाने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रीपेड मीटर के पोर्टल को इतना प्रभावी बनाया जाए कि पैसा जमा करने के तुरंत जमा धनराशि राशि पोर्टल पर शो तथा 5 मिनट में डिस्कनेक्ट किया गया कनेक्शन को पुनः चालू किया जा सके। प्रीपेड मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ता की सिक्योरिटी एडजस्ट करने का अकाउंट स्टेटमेंट बनाकर सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए।

इस मौके पर प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता,जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मिया,जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,नफीस ख़ान,बब्बन शाह,मुकेश कश्यप,नदीम ख़ान,ज़ुबैर ख़ान,अभिषेक,रफ़ी ख़ान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129