श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में ‘बसंत उत्सव के दूसरे चरण का समापन 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना

 

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण का आज समापन हो गया। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्सव से से विदा लेते समय अपने संदेश में कहा कि भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में रामचंद्र मिशन और उसके साधकों की बड़ी भूमिका है। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा मिशन के आदि गुरु लालाजी महाराज की 153 वीं जयंती पर आयोजित उत्सव में शामिल होने आये पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी जी ने मानवता के लिए जो काम किया, वह अद्भुत है। ये मानवता की बहुत बड़ी सेवा है।हर घर ध्यान, हर दिल ध्यान ये आपका संकल्प भारत ही नहीं बल्कि पूरी मानव जाति की सेवा कर रहा है।

इस मौके पर दाजी ने अपने संदेश में कहा कि हार्टटफुुलनेेस का सुुबह का ध्यान पद्धति वास्तव मेंं उद्देेश्य केे साथ एक दैैनिक

मुुलाकात हैै। प्राणाहुति (योोगिक ट्रांंसमिशन) हृदय मेंं प्रवेेश करनेे पर केेवल

मन को शांंत ही नहींं करती बल्कि यह आंंतरिक दिशा को बदल देेती हैै। यह

हमको विचार केे स्तर सेे कहींं अधिक गहरा ई पर याद दिलाता हैै कि वह कहाँँ

जा रहा हैै और यह यात्रा क्योंं महत्वपूूर्ण हैै । यही कारण हैै कि नियमित अभ्यास

करनेे सेे ध्यान और उसकेे बााद आनेे वाला दिन, दोनोंं ही बेेहतर हो जातेे हैंं । जो

व्यक्ति वास्तव मेंं खुुलेे दिल का हैै उसेे प्रेेरित होनेे केे लिए कारण गढ़नेे की 

आवश्यकता नहींं होती। प्रेेरणा अस्तित्व केे तर्क केे साथ एक संक्षिप्तं मुलाकात

सेे उत्पन्न होती हैै । इसका अर्थ हैै कि हम तब प्रेेरित महसूूस करतेे हैंं जब क्षण

भर केे लिए ही सही , हमेंं याद आता हैै कि हमारा अस्तित्व क्योंं हैै ।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल,सुयश सिन्हा,जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी, कृष्णा भारद्वाज, ममता सिंह, उमेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा,माया सिंह,डा. डा.प्रसन्न कुमार, डा. एच के सिंह सहित अनेक अभ्यासियों का सराहनीय योगदान रहा। ध्यान सत्र का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ।

बाक्स

तीन दिनों के प्रवास के बाद वापस लौट गए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 

शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में शामिल होने गत मंगलवार को रामचन्द्र मिशन आश्रम पहुंचे थे। ध्यान साधना में तीन दिनों तक लीन रहने के बाद वह आज अपरान्ह वापस चले गये।गुरुदेव कमलेश डी पटेल दाजी पूरी आत्मिकता के साथ विदा किया।

 

बाक्स

 

बसंत उत्सव के दूसरे बैच का समापन शुक्रवार से आरंभ होगा तीसरा बैच

शाहजहांपुर।श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसंत उत्सव के दूसरे चरण का आज समापन हो गया ।

सुबह का ध्यान दाजी ने कराया। इस मौके पर दाजी ने अपने संदेश में कहा यहां आने वाला प्रत्येक अभ्यासी यह संकल्प लेकर यहां से जाए कि उसका हृदय दिव्य प्रेम में पूर्ण रुप से सराबोर हो रहा है।

ध्यान के पश्चात वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर हो उठा। देश-विदेश से पधारे अभ्यासी जब अपने घरों की ओर प्रस्थान करने लगे, तो आश्रम की पावन धरा पर विरह का माहौल दिखाई दिया।गुरु-भाइयों बहनों से बिछुड़ने का क्षण मानो हृदय में करुण स्वर छेड़ रहा था लेकिन दूसरी ओर ठीक इसी समय आश्रम के द्वार पर तीसरे चरण के लिए आगमन कर रहे अभ्यासी अपने गुरु के दर्शन और उनके सान्निध्य में ध्यान-साधना कर आध्यात्मिक उन्नति की अभिलाषा लिए उल्लासित दिखाई दिए। उनके चेहरों पर उत्सुकता और आनंद साफ झलक रहा था ।आश्रम की शांत वायु में साधना की सुगंध बनी रही, जहाँ एक ओर बिछोह की पीड़ा थी, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक उन्नति की आशा नई प्रभात की भांति प्रस्फुटित हो रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129