रामचंद्र मिशन में ध्यानोत्सव का समापन ध्यान साधना से मानव कल्याण का दिया संदेश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडीटेशन की ओर से रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे “ध्यानोत्सव” के समापन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।ध्यानोत्सव के तीसरे दिन सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडीटेशन की प्रार्थना के माध्यम से आंतरिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए कितनी उपयोगी है इस पर विस्तार से चर्चा की गई

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे “ध्यानोत्सव” के तीसरे दिन के आरंभ में लखनऊ से आये चंद्रकांत ने योग के कुछ प्रमुख आसन कराये। इसके उपरांत लखनऊ की उमा सक्सेना द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक “ध्यान” का भावपूर्ण मंचन किया गया।नाटक में त्रिलोकी नाथ,माया सिंह,संतोषी,रीता, रजनीश, गुंजन, रमापति सिंह आदि के अभिनय को सराहना मिली।

जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा ने सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन की प्रार्थना अर्थ समझाते हुए विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि

ध्यानोत्सव का मूल उद्देश्य व्यक्ति के अंतर्मन में दया, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व की भावनाओं का विकास करना है, ताकि जीवन और कार्य के बीच संतुलन स्थापित हो सके।

प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने प्रतिभागियों को ध्यान अभ्यास कराया।

इस मौके पर एडीएम रजनीश मिश्रा ने कहा कि रामचंद्र मिशन ध्यान साधना के माध्यम से लोगों की आध्यात्मिक उन्नति कर मानव कल्याण का जो काम कर रहा है वह वास्तव में एक अद्वितीय उदाहरण है।

जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा और केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने एडीएम श्री मिश्रा को को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ध्यानोत्सव के आयोजन में श्री गोपाल अग्रवाल,ममता सिंह ,हर्षवर्धन अग्रवाल,आनंद मिश्रा, सुयश सिन्हा, संजय सक्सेना, प्रवीण बाजपेई, कृष्णा भारद्वाज,सुनीता सिन्हा ,मदनेश कुमार, प्रवेश मिश्रा, अभिषेक कुमार, सुरेंद्र सिन्हा,रजनीश कुमार,आलोक, माया सिंह,आदि का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129