विधायक लक्ष्मण यादव बोले — एक वर्ष में रेवाड़ी में कराए 430 करोड़ के विकास कार्य

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

17 अक्तूबर को भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर सोनीपत में होगी रैली — प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

रेवाड़ी। रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि विपक्ष उनसे एक वर्ष का हिसाब मांग रहा है, जबकि वह रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान 430 करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुके हैं। उनका एक वर्ष का कार्यकाल विपक्ष के पिछले 50 वर्षों पर भारी पड़ा है।

 

वह रविवार को नाईवाली स्थित सैंडपाइपर टूरिस्ट कांप्लेक्स में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक वर्ष में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

 

विधायक यादव ने कहा कि आगामी 17 अक्तूबर को प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस अवसर पर सोनीपत में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर रेवाड़ी के पुराने नेताओं में विकास का विजन होता तो शहर की तस्वीर बहुत पहले बदल चुकी होती। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में रेवाड़ी को पीछे धकेलने वाले आज यह कह रहे हैं कि कोई काम नहीं हुआ, जबकि सच्चाई बिल्कुल इसके उलट है।

 

“मेरा एक वर्ष का कार्यकाल उनके 50 वर्षों पर भारी पड़ रहा है,” उन्होंने दोहराया।

 

कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा नगर परिषद के 30 वर्षों के कार्यों की जांच कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि केवल 30 वर्षों की नहीं बल्कि 50 वर्षों के विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्लम बस्तियों के विकास के लिए आए फंड का भी पूरा हिसाब जनता के सामने लाया जाएगा।

 

“जनता की गाढ़ी कमाई किसी को भी हड़पने नहीं दी जाएगी,” विधायक ने कहा।

 

रेवाड़ी में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पर विपक्ष के तंज का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि टोका-टाकी छोड़कर ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा’ की नीति पर चला जाए तो रेवाड़ी जल्द ही स्वच्छ शहरों में शामिल हो सकता है।

 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या करने के मामलों में विपक्ष के प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों पर ओछी राजनीति कर रहा है, लेकिन कम से कम इतनी हिम्मत तो जुटा पाया कि सड़कों पर उतरा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129