पिता दिवस पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसो0 ने किया पौधारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

वृक्ष हैं प्रकृति के पिता, पौधारोपण से दें सच्चा सम्मान : डॉ. पुनीत मनीषी

 

शाहजहांपुर। पिता दिवस के अवसर पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कारगिल शहीद रमेश चंद्र पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि, “पिता हमारे जीवन के आधार हैं, जैसे वृक्ष प्रकृति का आधार हैं। पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं बल्कि भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा समाज में जागरूकता भी फैलती है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख परिवार के सदस्य की तरह करें।

एसोसिएशन के संरक्षक ओंकार मनीषी ने कहा कि पिता दिवस पर अपने पिता के सम्मान में पौधारोपण से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं को प्रकृति से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पर्यावरणविद् आशीष भारद्वाज ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और अगले वर्ष इसी दिन अपने पौधों के साथ आकर एक सेल्फी लें, जिससे यह पता चल सके कि उन्होंने अपने पौधे को कितना सहेजा और संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा जब पौधे वृक्ष बनकर समाज को लाभ पहुंचाएं।

कार्यक्रम में अविका श्रीवास्तव मनीषी, अर्चित गोयल, अंशु गोयल, प्रभव तिवारी, अनुज तिवारी, विपिन कनौजिया, अवंतिका, रविका जसवाल, अर्पित जसवाल, मोहित कंचन, आराध्या कंचन, रोहित, मोहम्मद फाजिल, यशस्वी, निशा, अलकमा, किरन सहित अनेक ताइक्वांडो के छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की देखभाल तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129