बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा ने मनाई सम्राट अशोक की जयंती

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत नेताओ ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन

 

आयोजित गोष्ठी में नेताओ सम्राट अशोक के व्यक्तित्व पर की चर्चा

 

शाहजहांपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सम्राट अशोक की जयंती बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई।

 

 

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।

 

इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और सम्राट अशोक जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शिर्ष स्थान पर ही रहे है। सम्राट अशोक ही भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट है।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सम्राट अशोक ने सड़कों, अस्पतालों, विश्राम गृहों और कुओं का निर्माण करवाया। उनके शासन में कला और वास्तुकला (जैसे सारनाथ का अशोक स्तंभ) का बहुत विकास हुआ।

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ़ रिंकू ने कहा कि सम्राट अशोक के ही समय में २३ विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई जिसमें तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, कंधार आदि विश्वविद्यालय प्रमुख थे।

 

इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सपा नेता अरविंद पाल,सपा नेत्री अंजली वर्मा,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, पूर्व समाचार दुर्गेश कुमार गुप्ता, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, महिला सभा के जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया,अंजली वर्मा,सविता कटारिया पार्वती सैनी मानवेंद्र सिंह उदयवीर सिंह यादव, आयुष यादव प्रभात कुमार हरिराम वर्मा असलम खान बबल किशोर,आरिफ खान,तय्यब खां,रिजवान खान, सिद्दीक खान, रवि प्रकाश पांडे, अनिल भास्कर, मो.ज़की,सुनील जाटव, फराज इदरीसी सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129