युवक की चाकूओ से गोद कर हत्या मुख्य आरोपी मौके से गिरफ्तार 

अभिषेक सिंह चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

यूपी के शाहजहांपुर में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी का शनिवार सुबह तड़के पुलिस नें हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने मुख्य आरोपी को घटना स्थल पर ले गयी तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हुआ।

पूरा मामला थाना कांट क्षेत्र का है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि कांट निवासी समीर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी समीर को मौके पर ही पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। देर रात पुलिस आरोपी को उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने ले गई थी।पुलिस की माने तो बरामदगी के दौरान समीर ने चाकू उठाकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और मौके से भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या के

मामले में चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूछताछ में आरोपी समीर ने दावा किया कि गौतम ने उसकी बहन के

साथ गलत किया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को

अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129