मैनपुरी: 22 फरवरी को पुलिस लाइन में सजेगा ‘मेगा सहायता शिविर’, एक ही मंच पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 13 फरवरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीती गिरी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्ग-निर्देशन में दि. 22 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में एक वृहद मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के उन समस्त पात्र लाभार्थियों को एक ही मंच पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, जो किसी कारणवश अब तक योजनाओं से वंचित रह गए हैं, जिनका प्रकरण लंबित है, उक्त मेगा शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर आमजन को विभागीय संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे, विभागीय अधिकारी केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं बल्कि पात्रता पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को उसी स्थल पर पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा, इस प्रकार यह शिविर ‘एक मंच, एक समाधान’ की अवधारणा को साकार करेगा जिससे नागरिकों को बार-बार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होने कहा कि शिविर विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, गर्भवती माताओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, श्रमिक वर्ग तथा अन्य दुर्बल एवं वंचित वर्गों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे सभी नागरिक, जिन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है या जो अब तक लाभान्वित नहीं हो सके हैं, वह दि. 22 फरवरी को पुलिस लाइन में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव ने बताया कि इस मेगा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसमें आमजन के लिए सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था रहेगी, नागरिक अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच निःशुल्क करवा सकेंगे, स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर स्थल पर एक विधिक सहायता स्टॉल स्थापित किया जाएगा, यहां नागरिकों को निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया जाएगा, किसी भी प्रकार के न्यायालयी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी मामले, महिला उत्पीड़न, श्रमिक अधिकार, मोटर दुर्घटना दावा, भरण-पोषण, पेंशन या अन्य अधिकारों से संबंधित जानकारी आमजन प्राप्त कर सकेंगे साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी जाएगी तथा आवश्यकता होने पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी आरंभ की जाएगी। उन्होने बताया कि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुपेश रंजन जी के निर्देशन में इस मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, ए.डी.जे. प्रथम अक्षय लाल सरोज को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सतंेद्र नाथ त्रिपाठी तथा पॉक्सो एक्ट के अपर जिला जज जितेंद्र मिश्रा समिति के सदस्य हैं, इनके मार्ग-दर्शन में समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि शिविर का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होने बताया कि शिविर का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है, वर्तमान में प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलेंटियर्स विभिन्न क्षेत्रों में लघु शिविर लगाकर संभावित लाभार्थियों का पंजीकरण कर रहे हैं तथा उनके द्वारा योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा हैं, अब तक चिन्हित किए गए लाभार्थियों को 22 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर में योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वह दि. 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129