डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

उद्यमियों को ब्लैकमेल करने वाले लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई:- जिलाधिकारी

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ लोगों द्वारा औद्योगिक इकाई पर जाकर ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश की जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैकमेलिंग करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाए और उन पर कठोर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों से तथा उनके इकाइयों पर पैसे मांगने वाले तथा गुंडई करने वाले लोगों को तत्काल चिन्हित किया जाए।‌

बैठक में औद्योगिक संस्थान रोजा में जल निकासी की समस्या में जिलाधिकारी ने अवगत कराया के नाला निर्माण के लिए कार्य स्वीकृत हो गया है‌। ‌ उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अच्छे से नाले की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ददरौल के ग्राम जमौर गोटिया में टूटी हुई सड़क निर्माण कार्य जल्दी प्रारंभ हो जाएगा। जिलाधिकारी ने ग्राम जमौर गोटिया की सड़क के दोनों तरफ नाली के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जनपद के उद्यमियों की इकाई के गलत विद्युत बिलों को ठीक करने तथा निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं बैठक में उठाई गई है उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129