जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में यातायात

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जागरूकता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

 

शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल शाहजहांपुर में प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में यातायात जागरूकता पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएलएड 2025 और डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षुओं ने यातायात जागरूकता संबंधी विविध प्रकार के पोस्टर का निर्माण किया । प्रशिक्षुओं ने पोस्टर का प्रदर्शन और प्रस्तुतीकरण भी किया । प्रतियोगिता दो वर्गों बांट दी गई। डी एल एड 2025 बैच में शीतल सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आतिफा सिद्दीकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्रियंका त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डी एल एड 2024 बैच में कनक वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंशिका पुष्कर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सत्यवीर यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक मोहम्मद यूसुफ ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पश्चात प्रशिक्षण प्रभारी बी एल मौर्य और समस्त प्रवक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दीप्ति कुशवाहा , सुमन देवी, न्यासा माथुर, अंशुमान, अंशिका यादव, मैविश, सोनाली देवल, शिखा अवस्थी, विदुषी मिश्रा , तान्या सक्सेना, कीर्ति सिंह , पूजा   

कश्यप, अनामिका, रिका , सृष्टि सिंह, लक्ष्मी त्रिवेदी , साक्षी शुक्ला, शानू देवी, आन्या गुप्ता, अंशिका गुप्ता, वर्षा शुक्ला, भानु प्रताप ,खदीजा, लोकेश, प्रांजल, सुभाना, तैयमा खानम, काजल वर्मा,स्नेहलता, तरन दीप कौर, जैनब निशा, निदा नाज, शहीदा , अंशिका सिंह, नेहा सिंह, अतुल कुमार, साक्षी यादव, पायल यादव , श्रद्धा गुप्ता, काव्य श्रीवास्तव आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता टी आर गंगवार,जमाल अख्तर, डॉ राकेश कुमार पटेल , अजीत कुमार मिश्रा,अमन कुमार, वरुणा उपाध्याय अतुल कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार भारती, अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129