मॉडल ग्राम पंचायत के बीआरपी क्लब खेल मैदान में हुआ रस्सा — कसी खेल का आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने विजेताओं को किया सम्मानित :: जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित बीआरपी क्लब खेल मैदान में ग्राम पंचायत की ओर से रस्सा– कसी के खेल का आयोजन कराया गया , जिसमें जेपी पब्लिक स्कूल ब संविलियन विद्यालय से 50-50 बच्चे खेल में शामिल हुए, जिनकी 6–6 टीम बनाई गई । खेल में जेपी पब्लिक स्कूल की सभी 6 टीमें विजेता बनी । सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के साथ सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता महासचिव विकास सक्सेना ने शील्ड देकर सम्मानित किया । इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी के स्वस्थ रहने के लिए खेलों का बहुत ही बड़ा योगदान है । इसलिए हमारी ग्राम पंचायत समय-समय पर भिन्न-भिन्न खेलों का आयोजन करती रहती है,जिससे हमारी ग्राम पंचायत के बच्चे मजबूत शरीर के बने । सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि सहयोग संस्था के द्वारा बराबर पूरे जनपद में जनहित के कार्यक्रम कराए जा रहे है, और जिस भी व्यक्ति को समाज सेवा करने का मन है, वह हमारी संस्था से जुड़ सकता है । कार्यक्रम में जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, ब अध्यापिका निदानाज़,लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, अंजली यादव, साइमा खान, मंतशा, प्रांशिका आर्या, नीतू , फिज़ानाज़,अनामिका सिंह, राहिलानाज़, नाएमा नईम, अनाफशा अख्तर, रिंकी, नाएमा मुश्ताक, देवीना गुप्ता, मीनू गुप्ता, रोली द्विवेदी, हिना,एकता, उजमा, माला द्विवेदी, पायल दीक्षित, अंजलि राठौर ,संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ब अध्यापक मशकूर, अभिषेक सिंह, मीनाक्षी मिश्रा,सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129