डॉ.जी.एल कन्नौजिया पब्लिक स्कूल ने शुरू की एक अनोखी पहल

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया स्वस्थ शिविर सैकड़ों बच्चों के हुए स्वास्थ परीक्षण

 

महीने में दो बार हर 15 दिन में बच्चों के लिए लगेगा स्वस्थ शिविर – डॉ. रश्मि कन्नौजिया

 

शाहजहांपुर

 

डॉ.जी.एल.कन्नौजिया पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों के लिए शीला हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर मे निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर अवधेश वर्मा ने बताया कि ये शिविर अभी जूनियर छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया गया है जिसमें प्ले ग्रुप, एन.सी, एल.के.जी,यू.के.जी और कक्षा एक के छात्र छात्राएं शामिल है

 

कैम्प का शुभारंभ डॉ. संजीव कन्नौजिया (डी.आर्थो) के द्वारा किया गया, इस अवसर पर डॉ. ऋतुराज शास्त्री (बाल रोग विशेषज्ञ) ने बच्चों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी कर उन्हें उपचार हेतु दवाइया और जरूरत के अनुसार परामर्श दिया साथ ही डॉ. प्रिया मिश्रा (दन्त रोग विशेषज्ञ) ने बच्चों के दांतों की जांच की और जिसमें पाया गया कि बाहर का खाने की वजह से बच्चों के दांत खराब हो रहे हैं, और जिन बच्चों के दूध के दांत टूटने के बाद एक से दो महीने मे निकल आने चाहिए वो दांत पांच से छः महीनों मे आ रहे हैं, डॉ. प्रिया मिश्रा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को दांतों से जुड़ी सभी जानकारियो के बारे में बताते हुए बच्चों से दो बार ब्रश करने की अपील की है और दांतों जांच कराने के बारे में कहा

साथ ही डॉ. आकाश (डी.एन.बी) ने बच्चों की रीढ की हड्डी की जांच की और उन्हें उचित परामर्श भी दिया, इस अवसर पर डॉ. रश्मि कन्नौजिया ने बताया कि ये स्वास्थ शिविर महीने मे दो बार आयोजित किया जाएगा जिससे छात्र छात्राओं मे हो रही गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा जैसे बच्चों की लंबाई, वजन, दांतों से जुड़ी बीमारी, शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की बीमारी को समय रहते ठीक करने की पूरी कोशिश की जाएगी, डॉ. रश्मि ने बताया कि शीला ट्रामा सेंटर में अब कैंसर का इलाज भी संभव है, और आयुष्मान धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई है..

इस अवसर पर डॉ. सचिता पाण्डेय (एम.डी पैथोलॉजी )सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129