ध्यान से सहनशक्ति और सही समझ विकसित होती है: कमलेश पटेल दाजी 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में ‘बसंत उत्सव के चौथे चरण के तीसरे दिन

देश विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और महापौर अर्चना वर्मा ने दाजी से की मुलाकात

 

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के चौथे चरण के तीसरे दिन आज सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की।

श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा मिशन के आदि गुरु लालाजी महाराज की 153 वीं जयंती पर आयोजित बसंत उत्सव के अवसर पर दाजी ने समापन पर साधकों को प्रेम, करुणा और सेवा की भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ध्यान क्या है पहले हमें यह समझना है।जिस वाहन से हम अंतिम प्रज्ञा तक पहुंच सकते हैं उसका नाम ध्यान है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रतिदिन ध्यान करें, ईर्ष्या त्यागें, और अपने हृदय को दिव्य प्रेम से भरें। उन्होंने बताया कि ध्यान से सहनशक्ति और सही समझ विकसित होती है। आज के ध्यान सत्र में ददरौल,कांट, भावलखेड़ा, और सिंधौली विकासखंडों के लगभग 100 से अधिक ग्राम प्रधान शामिल हुए और ध्यान साधना की।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई, कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत,ए.के. गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल,सुयश सिन्हा,कृष्णा भारद्वाज, ममता सिंह, उमेश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा,माया सिंह

डा.प्रसन्न कुमार, डा. एच के सिंह,डा. अभिनव सक्सेना के एम त्रिपाठी, सहित अनेक अभ्यासियों योगदान रहा।

 

बाक्स

 

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और महापौर अर्चना वर्मा ने दाजी से की मुलाकात किया ध्यान

 

शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में मिशन से जुड़े देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने शाहजहांपुर की पुण्यधरा पर पहुंचे और ध्यान साधना कर आध्यात्मिक उन्नति और विश्व शांति की कामना की।इसी के साथ शहर के गणमान्य लोग भी आश्रम पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के बाद आज केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद ने आश्रम पहुंच कर दाजी से मुलाकात की और रामचंद्र मिशन की बारे में विस्तार से जानकारी ली।इस मौके पर दाजी ने शाहजहांपुर आश्रम की पचास वर्षों की यात्रा का फोटो संकलन मंत्री जी को भेंट किया। मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, संजय सहगल, भूपेंद्र सिंह, माधो गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे।नगर निगम शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा ने भी दाजी से मुलाकात की और सामूहिक ध्यान सत्र में ध्यान साधना की। आश्रम परिसर में सुमन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।महापौर अर्चना वर्मा ने सामूहिक ध्यान सत्र दाजी के सानिध्य में ध्यान साधना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129