सनातन भगवा रक्षा दल ने किया बड़ा ऐलान

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

अजयपाल यादव बने रेवाड़ी जिला प्रवास प्रभारी

 

रेवाड़ी। धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सनातन भगवा रक्षा दल ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। संगठन ने अजयपाल यादव को रेवाड़ी जिले का जिला प्रवास प्रभारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्की रूहेेला ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए अजयपाल यादव की समाजसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्यशैली की सराहना की।

अजयपाल यादव मूल रूप से ग्राम-देवधाई, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रेवाड़ी जिले में सनातन भगवा रक्षा दल और अधिक मजबूती से जनसेवा व राष्ट्रहित के कार्य करेगा।

नियुक्ति के बाद क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लोगों ने अजयपाल यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129