अग्नि पीड़ित परिवार के लिए मसीहा बना राममूर्ति वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट,50 हजार की मदद संग दी नई जिंदगी की शुरुआत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

##शाहजहांपुर। नवादा इन्देपुर में आग की दर्दनाक घटना के बाद मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब राम मूर्ति सिंह वर्मा मेमोरियल सेवा ट्रस्ट (राहत ट्रस्ट) ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्परता दिखाई। क्षेत्र निवासी अनिल वर्मा के घर में लगी भीषण आग से उनका पूरा मकान और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के सदस्य मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हाल जाना। ट्रस्ट की ओर से अनिल वर्मा को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, साथ ही दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सके। आग की घटना में अनिल वर्मा की पत्नी की सिलाई मशीन भी जलकर नष्ट हो गई थी, जो उनकी आय का प्रमुख साधन थी। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए ट्रस्ट ने उन्हें नई सिलाई मशीन भेंट की, ताकि वे पुनः अपना काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान ट्रस्ट पदाधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129