राष्ट्रीय नव चेतना मंच ने इंस्पेक्टर रोहतास खटाना को दी विदाई, बीडीपीओ प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। राष्ट्रीय नव चेतना मंच की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इंस्पेक्टर रोहतास सिंह खटाना की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं जननेता श्री विजय सोमाणी ने इंस्पेक्टर रोहतास खटाना के ढाई दशकों से अधिक लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

श्री विजय सोमाणी ने बताया कि इंस्पेक्टर रोहतास खटाना ने कुल 36 वर्ष, 3 माह व 1 दिन तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोहतास खटाना ने न केवल विभाग में बल्कि उनके साथ भी समर्पित भाव से कार्य करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया।

 

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री सोमाणी ने हाल ही में सामने आए बीडीपीओ रिश्वत प्रकरण को लेकर सरकार से निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में किसी अधिकारी को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए।

 

श्री सोमाणी ने सवाल उठाया कि ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के पति का बीडीपीओ कार्यालय में क्या कार्य था, जबकि कार्यालयीन कार्य निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्वयं बार-बार स्पष्ट कर चुकी है कि सरकारी कार्यालयों में केवल निर्वाचित प्रतिनिधि ही कार्य करें।

 

राष्ट्रीय नव चेतना मंच ने प्रतिनिधि पतियों की भूमिका पर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई है। श्री सोमाणी ने कहा कि जिले व प्रदेश में कई महिला प्रतिनिधियों के पति बिना किसी अधिकार के सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं और सत्ता का रौब दिखाते हैं, जो सरकारी तंत्र में अनुचित दखल को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, लेकिन सवाल यह है कि अधिकारी किसके संरक्षण में रिश्वत मांगने का साहस करते हैं। कुछ प्रभावशाली नेता अपने समर्थकों के माध्यम से अधिकारियों पर दबाव बनाकर विकास कार्यों में हिस्सेदारी तय कराते हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

 

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा भाजपा व श्री सोमाणी के संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दक्षिण हरियाणा ही नहीं बल्कि देश स्तर पर उस समय भाजपा को मजबूती दी, जब पार्टी चौटाला साहब व चौधरी देवीलाल के दौर में चुनाव प्रबंधन के लिए संघर्ष कर रही थी।

 

इस अवसर पर श्री विजय सोमाणी ने देश व प्रदेशवासियों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में कृष्णा, कैप्टन हंसराज यादव, विनय यादव, स्वामी सुखानंद जी, सुशील गोयल, फकीरचंद, एसएसपी ग्रुप की रचना पोपली सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129