घिरोर के मॉम्स रेस्टोरेंट पर आर.सी.एम. बिजनेस का सेमिनार हुआ आयोजित

मैनपुरी। जनपद के कस्बा घिरोर में करहल रोड स्थित मॉम्स रेस्टोरेंट पर प्रथम बार आर.सी.एम बिजनेस का सेमिनार का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सेमिनार शुरु हुआ। सबसे पहले मुख्य अतिथि वी.के मिश्रा का डॉ वी. के सिंह और श्यामपाल ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उसके बाद जुलाई, अगस्त में अच्छा कार्य करने के लिए पवन सिंह, जगदीश सिंह और उपेन्द्र यादव को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उसके बाद डॉ वी.के मिश्रा ने उपस्थित आर. सी.एम परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों को बिजनेस के बारे में बताते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं रोटी , कपड़ा और मकान और अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देता है। ताकि पैसा मिले और वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर सके। माध्यम अलग अलग हो सकते हैं लेकिन यह प्रक्रिया एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती रहती है। और जीवन समाप्त हो जाता है। यही चिंता रहती है हम अपनी पीढ़ी को क्या देकर गए। जरूरी नहीं हैं कि आप जो कार्य कर रहे है। जरूरी नहीं वही आपका बेटा करे। परंतु आर.सी.एम बिजनेस आपकी सात पीढ़ी की गारंटी लेता है। इसके प्रोडक्ट पूर्णतः स्वदेशी, शुद्ध, किफायती, और मार्केट से सस्ते दामों अच्छी क्वालिटी पर मिलता है। आप इस कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करे। आजतक आप लोगों ने किसी न किस कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए होगे। क्या आपको किसी ने रुपया वापसी किया। नहीं किया। यह कंपनी ऐसा करती है। जो भी आप यहां से प्रोडक्ट लेगे उस पर कंपनी छूट देती है। और पैसा आपके खाते में आता है। एक प्रक्रिया के तहत कार्य होता है। उदाहरण देते हुए बताया कि ट्रेन में लोग काफी बार फ्री यात्रा कर लेते है। परंतु मेट्रो रेल में नहीं। वहां सिस्टम काम करता है। सिस्टम में बड़ी ताकत होती है। डॉ वीके सिंह ने कहा कि वह अपनी 20 साल की प्रैक्टिस छोड़कर इस सिस्टम में जुड़े है। आज नहीं तो कल सबको इस सिस्टम में आना होगा। कोई रास्ता नहीं। नौकरी होगी नहीं करोगे क्या। समय रहते जुड़े नहीं तो काफी देर हो जाएगी। आमदनी के साथ देश विदेश में घूमने का मौक मिलता है। कोई तो बात होगी। आप लोग भी जुड़े । इस मौके पर श्यामपाल सिंह, अनिल कुमार, पवन, अंकुल, विवेक कुमार आदि सहित आर.सी.एम परिवार के सदस्यों ने मनोयोग से प्रोग्राम को सफल बनाने में सहयोग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129