रेवाड़ी की टीम स्किट ‘लघुनाटिका’ में राज्यभर में प्रथम

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रा.व.मा. विद्यालय संगवाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीसी ने दी बधाई

 

विजेता विद्यार्थियों का गांव में किया भव्य स्वागत

 

रेवाड़ी। राज्य स्तर पर पानीपत में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों ने स्किट (लघु नाटिका) प्रतियोगिता में एक बार फिर जिले का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डीसी अभिषेक मीणा ने बधाई देते हुए जिले के लिए गौरवशाली बताया और विद्यार्थियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जिला व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत संगवाड़ी रामसिंह छाबरी के द्वारा ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक महोत्सव में लगातार दूसरी बार राज्य में अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि के लिए समस्त स्टाफ, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के निरंतर सहयोग का बड़ा योगदान रहा। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने रेवाड़ी जिले की प्रतिभा और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम ऊंचा करते रहेंगे। डॉ. ज्योत्सना यादव ने बताया कि यह नाटिका लुप्त होती सांग परम्परा को जीवंत करने का प्रमाण रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129