मैनपुरी में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति समय-सारिणी जारी, प्रक्रिया शुरू

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 जुलाई ,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने वित्तीय वर्ष और शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों (पूर्वदशम व दशमोत्तर) के लिए छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत मास्टर डाटाबेस में विद्यालयों को शामिल करने की प्रक्रिया से लेकर छात्रवृत्ति के ऑनलाइन वितरण तक की सभी समय-सीमाएं तय की गई हैं। विद्यालयों के लिए मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त रखी गई है, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 9 अगस्त तक पूरा किया जाएगा।

नवीनीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं (कक्षा 10 और 12) के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन और हार्ड कॉपी जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 30 अगस्त तक विद्यालयों द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और डेटा सत्यापन कर उसे आगे बढ़ाया जाएगा। एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी और संदेहास्पद डेटा के सुधार के बाद, पहले चरण के अंतर्गत पात्र छात्रों के खातों में धनराशि का अंतरण 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक और संशोधित डेटा वाले छात्रों के लिए 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा।

दूसरी ओर, नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं (कक्षा 9 और 11) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से 21 सितंबर तक चलेगी। छात्र 5 अक्टूबर तक वांछित संलग्नकों के साथ अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा कर सकेंगे। विद्यालयों द्वारा 15 अक्टूबर तक डेटा ऑनलाइन अग्रसारित करने के बाद विभिन्न स्तरों पर सत्यापन और स्क्रूटनी की कार्यवाही की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात नए आवेदकों के लिए छात्रवृत्ति राशि का अंतिम अंतरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 के मध्य किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129