बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रहे बाल महोत्सव : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने किया जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ

 

रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में बच्चों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति के गुर सिखाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

 

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को शहर के बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल महोत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास की भावना को भी प्रबल करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और हर वर्ष बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से बच्चों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

 

जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह महोत्सव 30 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें जिलेभर के करीब 150 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं चार वर्गों — प्रथम (कक्षा 1 से 5), द्वितीय (6 से 8), तृतीय (9 से 10) और चतुर्थ (11 से 12) में आयोजित की जाएंगी।

इनमें हिंदी व अंग्रेजी हस्तलेखन, पोस्टर मेकिंग, स्कैचिंग ऑन स्पॉट, दीया-कैंडल डेकोरेशन, थाली व कलश सजावट, समूह नृत्य, क्विज, भाषण, शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, देशभक्ति गान, फन गेम्स, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129