*बिछवां: ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 मार्च, बिछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में रविवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहाँ ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल के बालक की जान चली गई। मृतक की पहचान रजित पुत्र ब्रजपाल निवासी भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वसुआहार के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ भोगांव क्षेत्र से यहाँ अपने मौसा ओमकार के घर आयोजित लेंटर की दावत में शामिल होने आया था। इस घटना के बाद से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम रजित घर के बाहर खेल रहा था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजरा। खेल-खेल में बालक अचानक वाहन के नीचे आ गया और गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, लेकिन शिकायत मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129