किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी में एन.एस.एस. दिवस समारोह और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) दिवस के अवसर पर प्रेमलता जैन सभागार में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर्स एवं संकाय सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलन करके किया।

 

प्राचार्या ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एन.एस.एस. के महत्व, उद्देश्यों और आवश्यकता से अवगत कराते हुए समाज सेवा की प्रेरणा दी। इसके बाद एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पारुल मित्तल ने नए विद्यार्थियों को एन.एस.एस. की कार्यप्रणाली और आगामी गतिविधियों के बारे में विस्तृत प्रेजेंटेशन दी और कार्यक्रम की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।

 

बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज ने एन.एस.एस. की गतिविधियों पर आधारित आकर्षक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की। इसके अलावा, हरियाणा शहीदी दिवस के विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर श्री महेंद्र सांभरिया ने छात्रों को संबोधित कर समाज सेवा में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला।

 

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

 

पोस्टर मेकिंग:

 

प्रथम: डिंपल (बी.एससी. बायोटेक, प्रथम वर्ष)

 

द्वितीय: अंशु शर्मा (एम.एससी. भूगोल, प्रथम वर्ष)

 

तृतीय: महक (बी.एससी. बायोटेक)

 

 

स्लोगन लेखन:

 

प्रथम: अंशु शर्मा (एम.एससी. भूगोल, प्रथम वर्ष)

 

द्वितीय: मुस्कान (बी.एससी. जीवन विज्ञान, प्रथम वर्ष)

 

तृतीय: यशिका (बी.कॉम, द्वितीय वर्ष)

 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री महेंद्र सांभरिया, डॉ. पारुल मित्तल और डॉ. रेखा शर्मा ने किया। कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा और निस्वार्थ कर्म करने का संदेश दिया।

 

अंत में प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा, श्री राकेश कुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. किरणबाला, डॉ. रामबीर, डॉ. अनिता, कुमारी आरती, श्री संदीप यादव, श्रीमती लक्ष्मी, कुमारी रुचिका अग्रवाल, डॉ. ए. निवेदिता, सुश्री करुणा एवं श्रीमती अंकिता नैनावत उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129